Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26 घाट खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने एनडीआरएफ तैनाती की मांग की।


Ranchi Chhath Ghat Alert रांची: रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। सामान्य से 51% अधिक वर्षा के कारण शहर के कई तालाबों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर छठ घाटों की सुरक्षा पर पड़ा है। नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में 74 घाटों में से 26 को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इन घाटों में सीढ़ियों से उतरते ही 7 से 8 फीट तक पानी है, जो व्रतधारियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।


 Key Highlights:

  • रांची में 26 छठ घाट हाई रिस्क जोन में, उतरते ही 7 फीट पानी।

  • 14 घाट मीडियम रिस्क और 34 सामान्य श्रेणी में।

  • चडरी और अरगोड़ा तालाब में बैरिकेडिंग के पास ही डेंजर जोन।

  • हाई रिस्क घाटों में एनडीआरएफ जवान तैनात करने की तैयारी।

  • कई तालाबों में अब तक बैरिकेडिंग पूरी नहीं, नगर निगम ने जताई चिंता।


Ranchi Chhath Ghat Alert:खतरनाक घाटों की सूची

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित घाट हाई रिस्क जोन में हैं:

कांके डैम, हातमा तालाब, तिरिल बस्ती कोकर तालाब, जोड़ा तालाब बरियातू, भाभा नगर तालाब, कोकर टुनकी टोला तालाब, रिम्स, जेल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, हटनिया तालाब, नक्षत्र वन, बड़ा तालाब, अरगोड़ा तालाब, मधुकम तालाब, कटहल गोंदा तालाब, सरोवर नगर डैम साइड, भट्टा गढ़ा, हेहल तालाब, जगन्नाथपुर तालाब, धुर्वा डैम, धुर्वा छोटा डैम, बटन तालाब, स्वर्णरेखा घाघरा घाट, नामकुम तेतरी टोली, कैलाश नगर, नामकुम सिपाही पुल, जोजार नामकुम, हुंडरू तालाब।

Ranchi Chhath Ghat Alert:मीडियम रिस्क जोन वाले घाट

एलएन मिश्रा कॉलोनी तालाब, अल्कापुरी तालाब, पुंदाग बस्ती तालाब, दिव्यायन तालाब मोरहाबादी, तेतर टोली तालाब, जुमार नदी घाट, नवा टोली पंडरा, स्वर्णरेखा नदी, डिपो साइड नामकुम, मकचुंद टोली तालाब, बनस तालाब, शालीमार तालाब, हेसाग तालाब, स्वर्णरेखा नदी हटिया, सतरंजी तालाब।

Ranchi Chhath Ghat Alert:सुरक्षा के लिए तैनाती की मांग

नगर निगम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर एनडीआरएफ जवानों की तैनाती की मांग की है। प्रमुख तालाबों और डेंजर जोन वाले घाटों में जल्द ही बचाव दलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही मीडियम जोन घाटों पर रेड रिबन से खतरे की पहचान की जाएगी।

Ranchi Chhath Ghat Alert: क्या करें श्रद्धालु

नगर निगम ने अपील की है कि श्रद्धालु चिह्नित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें और बच्चों या बुजुर्गों को पानी के गहरे हिस्से में न ले जाएं। बैरिकेडिंग पार करना सख्त वर्जित है।

 

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट...

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती निकली है। स्नातक उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।...