नसीम अंसारी हत्याकांड के मामले में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया

रांची: रांची के नेवरी इलाके में हुए नसीम अंसारी हत्याकांड के मामले में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस केस के सभी पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और 18 अगस्त को फैसला सुनाया गया।

इस मामले में मृतक के भाई रजब अंसारी ने सदर थाना में कांड संख्या 207/16 का दर्ज करवाया था। वह अपने केस को साबित करने के लिए 27 से ज्यादा गवाहों को पेश किया था।

नसीम अंसारी हत्याकांड

इसके अलावा, आरोपियों की ओर से उनकी बेगुनाही साबित करने के लिए भी 2 गवाह पेश किए गए थे। इस मामले में मोईद अंसारी, सज्जू खान और मोख्तार अंसारी ट्रायल फेस कर रहे हैं, और कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। सभी दोषी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। यह घटना 20 मई 2016 को घटित हुई थी, और अब कोर्ट दोषियों की सजा की बिंदु पर सुनवाई करेगा।केस के सूचक ओर से अधिवक्ता मासूम खान और जीशान खान ने इस मामले पर बहस की हैं।

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...