Ranchi : कांग्रेस की मांग-बीजेपी के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार से रोका जाए…

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि के साथ चुनाव आयोग की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कांग्रेस की ओर से विनय कुमार दीपू और शशिभूषण राय बैठक में शामिल हुए और अपनी बात रखी। इस दौरान जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बधाई दी।

Ranchi : मतदाता को डिवाइड कराने का दिया सुझाव

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से झारखंड में भी फेयर इलेक्शन कराने की मांग की। 75 वर्ष के मतदाताओं, 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं और बीमार मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही 1500 से ज्यादा मतदाता वाले बूथ में मतदाता को डिवाइड कराने का भी दिया सुझाव दिया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हेमंत सरकार जनता के साथ अब उच्च न्यायालय से भी फ्रॉड करने लगी है-बीजेपी का बड़ा हमला… 

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने छठ और बिरसा जयंती के बाद एक चरण में चुनाव की बात रखी। कांग्रेस ने बीजेपी के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने की भी बात रखी। बीजेपी के नेताओं पर बांग्लादेशी, हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान के नाम पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए ऐसे नेताओं पर रोक लगाने की मांग की है।

Ranchi Crime News: मोबाइल स्नैचर का स्कूटी से पीछा कर युवती...

रांची के धुर्वा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने स्कूटी से पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से मोबाइल वापस लिया,...

सिवान के कई होटल में होते हैं अवैध कारोबार, पुलिस की...

सिवान : सिवान जिले के बसतपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रेस्टोरेंट में युवक और युवती की मुलाकात...

Ranchi Crime News: लालपुर में अपार्टमेंट के अंदर महिला से सोने...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद,...