Ranchi Crime : नशे के धंधेबाजों पर बड़ी कार्रवाई, 206 किलो गांजा बरामद…

Ranchi Crime : राजधानी रांची में नशे के काले धंधेबाजों के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नगड़ी से एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसका नाम सज्जाद अंसारी बताया जा रहा है जोकि लोहरदगा का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्कॉर्पियो गाड़ी से की जा रही थी तस्करी

जानकारी के मुताबिक लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा ने रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना देकर बताया कि एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद रांची पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सहित वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने 206 किलो गांजा जब्त किया है। लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो पर भारी मात्रा में गांजा लोडकर उड़ीसा से लोहरदगा की ओर जा रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih Road Accident : स्कूल वैन और मछली लदी पिकअप में जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, कई बच्चे घायल… 

जिसके बाद लोहरदगा पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। पीछा करने के दौरान स्कॉर्पियो ने एक वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोहरदगा एसपी ने इसकी जानकारी रांची एसएसपी को दी। जिसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर नगड़ी पुलिस ने गांजा सहित वाहन को जब्त कर लिया। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img