Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया, कहा-नक्सलवाद के खिलाफ जारी रहेगा…

Ranchi : 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीजीपी ने प्रदेश में नक्सल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की प्रशंसा भी की।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कितनों ने कुर्बानी दी है उन्होंने आम लोगों से कहा कि इस आजादी की लाभ उठाइये अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए और देश की सेवा कीजिए। वहीं झारखंड में नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत नक्सल खत्म हो चुके हैं। अब कुछ ही क्षेत्र में यह सीमित रह चुके हैं वह भी इसलिए क्योंकि उन इलाकों में घनघोर जंगल है जिसका लाभ नक्सली उठाते हैं।

Ranchi : हमारी टीम राज्य के कई हिस्सो में लगातार अभियान चला रही है

हमारी फोर्सेस, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर अभियान चला रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द इनका भी खात्मा हो जाएगा। इसके साथ ही झारखंड में साइबर फ्रॉड को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और 1930 जो हेल्पलाइन नंबर है उसे और कारगर बनाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं ताकि साइबर क्राइम को जड़ से खत्म किया जा सके।

विधि-व्यवस्था को कायम रखने के लिए उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय होना चाहिए और पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील रहना होगा जिसके लिए सभी थानेदारों को निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों के लिए बहुत जल्द पुलिस जनता दरबार की भी शुरुआत की जाएगी।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...