रांचीः गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल, ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच

रांचीः गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल –  गर्मी छूटी के दौरान रांची रेलवे डिविजन लंबी दूरी की ट्रेनों में एक्स्ट्रा बोगी लगाने का निर्णय लिया है. साथ ही अलग अलग रुठ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. रांची रेलवे डिविजन ने यात्रियों की अधिक भीड़ होने की वजह से यह  फैसला लिया है. जिससे की यात्रियों को सुविधा और राहत मिल सके. साथ ही यात्रियों को टिकट मिलने में मुश्किल ना हो. रांची रेलवे डिविजन से चलने वाली ज्यादातर ट्रेन में टिकट मिलना परेशानी का सबब बना हुआ था.

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल – ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच

सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि रांची से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्री परेशान है. इस वजह से ट्रेनों में एक्स्ट्रा बोगी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि टिकट कंफर्म हो सके गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस रुट में यात्रियों की भीड़ अधिक होने की वजह से वेटिंग लिस्ट अधिक हो गई थी. अब ट्रेनों में एक्स्ट्रा बोगी लगाने से हर दिन वेटिंग टिकट कंफर्म हो रहे हैं.

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल – स्पेशल गाड़ियां चला रही

निशांत कुमार ने कहा कि रांची रेलवे डिवीजन ने एक्स्ट्रा बोगी और स्पेशल ट्रेन का सहारा लिया ताकि यात्रियों को राहत मिल सके फिलहाल देश के तमाम टूरिस्ट स्टेशन के लिए ट्रेन्स बुक हो चुकी है. हालांकि, रेलवे सैकडों स्पेशल गाड़ियां चला रही है. यात्रियों की अधिक भीड़ होने की वजह से वेटिंग लिस्ट पर रेलवे लगातार निगरानी रख रही है. वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए रेलवे लगातार अतिरिक्त कोच का इस्तेमाल करती है. रांची रेलवे डिविजन वेटिंग लिस्ट पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों के वेटिंग टिकट को अतिरिक्त कोच के सहारे कंफर्म कराया जा सके. राखी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img