Advertisment

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध लॉटरी-कूपन सिंडिकेट का भंडाफोड़, हिरासत में 18

पटना : पटना स्थित बाईपास थाना अंतर्गत स्थित एक बिल्डिंग में प्रिंटिंग सेटअप के साथ भारी मात्रा में अवैध कूपन एवं लॉटरी के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन उपरांत पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उक्त स्थान से कई प्रिंटिंग मशीनें एवं भारी मात्रा में अवैध कूपन/लॉटरी सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख से एक करोड़ के बीच आंका गया है

आपको बता दें कि बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए के बीच आंका गया है, जिसका सत्यापन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। साथ ही पूरे सिंडिकेट के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकों की गहन जांच करते हुए अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पटना सिटी-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने इस मामले को लेकर प्रेस को जानकारी दी है।

Patna Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ED का बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के यहां छापा

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...