Ranchi : पूर्व मंत्री राजा पीटर की एसयूवी कार को कंटेनर ने मारी टक्कर…

Ranchi : राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची टाटा मार्ग पोड़ाडीह कांची पुल के पास उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब पूर्व मंत्री और तमाड़ के पूर्व विधायक राजा पीटर की एक्सयूवी कार को अज्ञात कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रहस्त हो गई। घटना में राजा पीटर बाल-बाल बच गए।

Ranchi : घटना के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी
Ranchi : घटना के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी

ये भी पढ़ें- Lohardaga Firing : कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक गंभीर… 

Ranchi : एसबीआई बैंक बुंडू जा रहे थे राजा पीटर

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री राजा पीटर तमाड़ के दिवड़ी स्थित अपने होटल से एसबीआई बैंक बुंडू के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कांची पुल के पहले सिंगल लेन में घुसे उसी दौरान सामने से आ रही एक कंटेनर ने एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी का एक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : चौकीदार नियुक्ति में सफल अभ्यर्थियों का इस दिन से होगा शारीरिक जाँच, मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स… 

गनीमत रही कि गाड़ी में सवार राजा पीटर और ड्राईवर को ज्यादा चोटें नहीं लगी। वहीं घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रही कंटेनर को तमाड़ पुलिस ने पीछा कर तमाड़ के पास से पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...