Ranchi Fraud News: रांची में सरकारी नौकरी के नाम पर 37 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

रांची में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 37 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाए। पीड़ित छात्र ने बरियातू थाना में FIR दर्ज कराई।


Ranchi Fraud News रांची: राजधानी रांची में सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक बड़े ठगी कांड का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने रेलवे, आर्मी, RPF, फॉरेस्ट गार्ड और डाक विभाग में भर्ती दिलाने के नाम पर युवाओं से 37 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। बरियातू थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पटना जिले के फतुहा निवासी और वर्तमान में रांची में पढ़ाई कर रहे अभिषेक कुमार ने अपने दोस्तों की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनकी मुलाकात कुछ वर्ष पूर्व राजकिशोर साह से हुई थी। राजकिशोर ने दावा किया था कि उसके पास ऐसे लोग हैं जो विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती करवा सकते हैं। इसके लिए प्रति उम्मीदवार 8 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई।


Key Highlights

  • रेलवे, आर्मी, RPF और डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

  • पटना फतुहा निवासी छात्र और उसके दोस्तों से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी

  • आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर दिल्ली-रांची बुलाया

  • गिरोह में राजकिशोर साह, सुनील साह, गौतम, चंदन, वापी और विनोद शामिल

  • पीड़ित की शिकायत पर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज

  • सभी आरोपित फरार, मोबाइल नंबर बंद


Ranchi Fraud News:

अभिषेक और उसके दोस्तों ने राजकिशोर पर भरोसा कर लगभग 37 लाख रुपये उसे और उसके साथियों को दे दिए। आरोपियों में राजकिशोर साह के अलावा सुनील साह, गौतम कुमार, चंदन कुमार सिंह, वापी वैशवाल और विनोद का नाम सामने आया है। इन लोगों ने खुद को अलग-अलग विभागों का अधिकारी बताकर पीड़ितों से मोटी रकम ऐंठी।

Ranchi Fraud News:

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाए और कभी दिल्ली तो कभी रांची बुलाकर उन्हें भ्रमित करते रहे। जब इन ज्वाइनिंग लेटर की जांच कराई गई, तो सभी फर्जी निकले। बाद में आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। तब जाकर पीड़ितों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ।

फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी करने वाले सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...