रांची में अब गोदाम से गैस नहीं मिलेगी, डीसी ने होम डिलीवरी अनिवार्य की, कालाबाजारी पर सख्ती और उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करने की तैयारी।
Ranchi Gas Supply Update रांची: राजधानी रांची में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब गोदाम से सीधे गैस नहीं दी जाएगी, बल्कि सभी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करनी होगी। आदेश का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Ranchi Gas Supply Update:होम डिलीवरी अनिवार्य, एजेंसियों को सख्त निर्देश
डीसी ने तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कहा कि हर हाल में उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने साफ किया कि जो एजेंसी होम डिलीवरी नहीं करेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
Key Highlights:
रांची में अब गोदाम से गैस वितरण बंद
सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी होम डिलीवरी
कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
मांग ज्यादा, सप्लाई कम, 15 दिन तक इंतजार
उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन की ओर किया जा रहा शिफ्ट
Ranchi Gas Supply Update:कालाबाजारी पर शिकंजा, 5800 तक वसूली का खुलासा
गैस की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ एजेंसियां कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 5800 रुपए तक वसूल रही थीं।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कालाबाजारी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गैस एजेंसियों और गोदामों पर भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं।
Ranchi Gas Supply Update:मांग ज्यादा, सप्लाई कम, उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा इंतजार
शहर में गैस की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। रोजाना 12 से 14 हजार सिलेंडर की मांग है, जबकि केवल 8 से 10 हजार सिलेंडर की आपूर्ति हो पा रही है।
इस कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद कम से कम 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग के नियम और डीएसी नंबर मिलने में देरी से भी समस्या बढ़ रही है।
Ranchi Gas Supply Update:PNG कनेक्शन की ओर शिफ्ट करने की तैयारी
प्रशासन और तेल कंपनियां अब उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट करने की तैयारी में हैं। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि कॉमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए उन्हें पहले PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।
इसके लिए फॉर्म भरकर उसकी कॉपी संबंधित गैस एजेंसी में जमा करनी होगी, जिसे एजेंसी मुख्यालय भेजेगी और प्रमाणित करेगी कि उपभोक्ता PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुका है।
Highlights







