इजराइल युद्ध में फंसी रांची की युवती विनीता घोष की हुई घर वापसी, सांसद महुआ माजी ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

रांचीः इजराइल युद्ध मे फंसी रांची की युवती विनीता घोष आखिरकार रांची पहुंच गई है। विनीता के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। खुद सांसद महुआ माजी भी उनके स्वागत में एयरपोर्ट पहुंची थी। वहीं एयरपोर्ट से निकलते ही विनीता अपने पिता विश्वजीत घोष से गले मिली। विनीता के आते ही परिवार में खुशी की लहर दिखी। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

विनीता के आगमन पर इस्कॉन से जुड़ी कीर्तन मंडली ने उनका स्वागत किया। जिसपर विनीता ने नतमस्तक होकर उनका अभिनंदन किया। इजराइल के हालात को लेकर विनीता ने बताया कि इजराइल सरकार ने भरपूर सहयोग किया। वहीं इंडियन एंबेसी और सरकार ने भारतीयों को वहां से लाने के लिए ऑपरेशन ‘अजय’ चलाया है। जिसके पहले जत्थे में वह स्वदेश लौटी और फिर रांची पहुंची है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...