24 सितंबर को रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर चलनेवाली नौ वंदे भारत दे का ऑनलाइन उद्घाटन करेगें। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। रांची रेलवे स्टेशन पर होनेवाले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया में किया जाएगा। इसका नया रैक शुक्रवार को हावड़ा से रांची आया है।

ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। यह मंगलवार छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। रांची से हावड़ा का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपये और भोजन के साथ 2200 रुपये, जबकि नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1030 रुपये और भोजन के साथ 1155 रुपये तय किया गया है।

रांची-हावड़ा बंदे भारत ट्रेन (20898) रांची से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी आगमन सुबह 6:15 बजे व प्रस्थान सुबह 6:17 बजे, कोटशिला आगमन सुबह 6:39 बजे व प्रस्थान सुबह 6:40 बजे, पुरुलिया आगमन सुबह 7:15 बजे व प्रस्थान सुबह 7:17 बजे, चांडिल आगमन सुबह 8:09 बजे व प्रस्थान सुबह 18:10 बजे, टाटानगर आगमन सुबह 8:40 बजे व प्रस्थान सुबह 8:45 बजे, खड़गपुर आगमन सुबह 10:30 बजे व प्रस्थान सुबह 10.32 बजे होगा। ट्रेन दोपहर 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से ट्रेन नंबर 20897 दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी और रात 10:50 बजे रांची पहुंचेगी।

 

 

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...