Commercial Advertisment

रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की कल से होगी शुरुआत

रांचीः राजधानी रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की कल से शुरुआत होगी. रांची रेलवे स्टेशन पर इस उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अलग-अलग जगह पर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ऑनलाइन रवाना करेंगे. इसी में रांची हावड़ा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शामिल है. रांची स्टेशन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी. हावड़ा 12.20 बजे पहुंचेगी, फिर हावड़ा से 3.45 बजे खुलेगी और 10.50 बजे रांची पहुंचेगी.

हटिया रेल मंडल के पीआरओ निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. विशेष अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को आमंत्रण दिया गया है. कल इस ट्रेन की विधिवत शुरुआत होगी. एक्सक्यूटिव क्लास बोगी में सफर करने के लिए 2045 रुपये ओर 2200 रुपये भोजन के साथ, वहीं 1030 रुपये नॉन एक्सक्यूटिव क्लास वाली बोगी में भोजन के साथ 1155 रुपये चार्ज लगेगा.

रिपोर्टः मदन सिंह

Mokama News: वर्दी में ही गंगा में कूदे होमगार्ड विकास कुमार,...

मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर डूब रही जम्मू की महिला को होमगार्ड जवान विकास कुमार ने वर्दी में ही गंगा में छलांग लगाकर...

Dhanteras 2026: रांची में धनतेरस की खरीदारी के लिए तीन शुभ...

 Dhanteras 2026 पर रांची में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 30% तक कारोबार बढ़ने की...

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...