Ranchi : ईशान किशन की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेगी झारखंड टीम, जेएससीए ने की टीम की घोषणा…

Ranchi : आगामी रणजी ट्रॉफी (2014-25) के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है वहीं विराट सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने आज झारखंड टीम की घोषणा की। बता दें कि ईशान किशन को इससे पहले बूची बाबू ट्रॉफी में भी झारखंड टीम की कमान सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : 8 से 15 अक्टूबर तक झारखंड पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल, जाने वजह… 

Ranchi : असम के साथ पहला मुकाबला खेलेगी टीम

झारखंड टीम रणजी ट्रॉफी (2014-25) में अपने अभियान की शुरुआत असम की टीम के साथ खेलकर करेगी। झारखंड टीम को एलिट ग्रुप में असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडू, सौराष्ट्र और रेलवे के साथ रखा गया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 11 अक्टूबर को होने जा रही है।

16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है

ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उपकप्तान) , कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, आर्यमन सेन, नाजिम सिद्दकी, कुमार सूरज, रौनक कुमार, विवेकानंद तिवारी, मनीषी, सौरभ शेखर, उत्कर्ष सिंह, शरणदीप सिंह, रवि कुमार यादव, सुप्रियो चक्रवर्ती, विकास कुमार शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!