Ranchi News:रांची नगर निगम ने CCTV निगरानी में रात में कचरा फेंकने वाले 6 प्रतिष्ठानों पर 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सख्ती बढ़ी।
Ranchi News रांची: राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में चुपके से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ Ranchi Municipal Corporation ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासक के आदेश पर सहायक प्रशासक ने कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच में छह प्रतिष्ठानों के लोग खुले में कचरा डंप करते पकड़े गए। इसके बाद निगम की टीम संबंधित दुकानों पर पहुंची और प्रत्येक पर दो हजार रुपये की दर से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Key Highlights
CCTV निगरानी में छह प्रतिष्ठान खुले में कचरा फेंकते पकड़े गए
प्रत्येक पर 2 हजार रुपये की दर से कुल 12 हजार रुपये जुर्माना
कमांड एंड कंट्रोल रूम से रोजाना निगरानी की व्यवस्था
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने का निर्देश
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सख्ती
Ranchi News:CCTV निगरानी में पकड़े गए छह प्रतिष्ठान
जिन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें नागेंद्र कुमार मेन रोड, मधुसूदन घोष गौरांग मिष्ठान भंडार मेन रोड, पंकज सिंह मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे, कुलदीप सिंह स्टेशन रोड, अनुराग चौधरी होटल अंबेडकर स्टेशन रोड और महावीर जनरल स्टोर लालपुर शामिल हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किए गए दुकानदारों को निगम की टीम ने मौके पर जुर्माने की रसीद थमाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब प्रतिदिन कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी और अगले दिन संबंधित प्रतिष्ठान पर जाकर जुर्माना वसूला जाएगा।
Highlights


