Ranchi News: JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

Ranchi News: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज (29 नवंबर) एक प्रेस वार्ता करते हुए मीडिया को संबोधित किया. मीडिया से बात करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर हमलावर दिखें. प्रेस वार्ता में सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पिछले दिनों से लगातार भ्रमित बयान दे रहे हैं और कोयला-लोहा कारोबार को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरांडी संगठित अपराध की बात तो करते हैं, लेकिन धनबाद के कारोबारी लालबाबू सिंह से अपने पुराने संबंधों पर चुप्पी साध लेते हैं.

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी को लेकर भट्टाचार्य ने ये कहा

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लालबाबू सिंह और भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सार्वजनिक हैं. बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए कि उनका और लालबाबू सिंह का असलियत में क्या रिश्ता है. वहीं उन्होंने अपनी बातों को आगे रखते हुए ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए. भट्टाचार्य ने कहा कि छापेमारी के दौरान लालबाबू सिंह के घर से डिजिटल सबूत नष्ट किए जाने की बात सामने आई, फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया.

IND vs SA 1st ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Ranchi News: मुख्यमंत्री आवास पर छापे के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरा परिसर घेरा था: सुप्रियो भट्टाचार्य

प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब ईडी मुख्यमंत्री आवास पर छापेमारी करने आई थी तब सुरक्षाबलों ने पूरा परिसर को घेर लिया था. जबकि धनबाद में ईडी टीम को घंटों बाहर इंतजार करना पड़ा और कथित तौर पर पालतू कुत्तों को छोड़ दिया गया था.

उन्होंने आगे कहा कि ईडी को बिना किसी राजनीतिक प्रभाव में आए पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए. अपनी बातों को आगे रखते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के बयान राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है. भाजपा केवल आरोपों के सहारे राजनीति कर रही है, जबकि जनता का भरोसा हेमंत सरकार के साथ कायम है. रांची से मदन सिंह की खबर…

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...