गुरुजी के पास आदिवासी मूलवासियों के विश्वास की पूंजी-सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi- झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पास आदिवासी मूलवासियों के विश्वास की पूंजी जमा है.

किसी के निरर्थक आरोपों से किसी का चरित्र हनन नहीं हो जाता.

गुरुजी पर आरोप लगाने से पहले बाबूलाल जी को बतलाना चाहिए कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है.

यदि बाबूलाल जी इसकी जानकारी नहीं देते हैं, तब झामुमो इसकी जानकारी सामने लायेगा.

सच्चाई यह है कि हाईकोर्ट से स्टे मिलते ही भाजपा में बेचैनी देखी जा रही है.

रणधीर कुमार सिंह को दो करोड़ का भुगतान सुप्रियो भट्टाचार्य

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भ्रष्टाचार के तमाम कहानियों को सामने रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सेठ से पूछा कि

आप की देखरेख में राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के द्वारा

रणधीर कुमार सिंह को दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

चतरा सांसद सुनील सिंह पर भी गंभीर आरोप

चतरा सांसद सुनील सिंह को भी बतलाना चाहिए कि

गणेश गंझू को कब और कहां दो करोड़ की राशि दी गयी.

विधान सभा में भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण को यह बतलाना चाहिए कि

अमर कुमार बाउरी को दो करोड़ रुपये कब दिये गये.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी बतलाना चाहिए कि

जानकी यादव को दो करोड़ रुपये कब मिले और सउन्हे शेष राशि कब तक मिलेगी.

भाजपा के भाई भाजपा के हाथों ठगें जायें यह बर्दाश्त नहीं-

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर व्यंग कसते हुए कहा कि

भाजपा के भाई भाजपा के हाथों ठगें जाये, हमें यह बर्दास्त नहीं है.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल जी को यह बतलाना चाहिए कि

2020 में पालाबदल के लिए उन्हे कितना मिला था.

अपने सिद्धांतों की क्या कीमत लगायी थी बाबूलाल जी ने.

बाबूलाल जी को यह भी बतलाना चाहिए कि इस लेन देने के लिए

उनके द्वारा जीएसटी का भुगतना किया गया था या नहीं.

यदि नहीं तो यह राज्य के राजस्व को चुना लगाना है.  

1932 के खतियान को कैबिनेट की मंजूरी, 27 फीसदी हुआ ओबीसी आरक्षण

Gujarat Election-उखड़ने वाली है 27 वर्षों की सत्ता

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...