रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.52 लाख लाभुकों को DBT से भुगतान, जिनको राशि नहीं मिली उन्हें आधार सीडिंग और सत्यापन जरूरी।
Ranchi Pension Update : राजधानी रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभुकों को राहत दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
Ranchi Pension Update:2.52 लाख लाभुकों को DBT के जरिए भुगतान
जिला प्रशासन के अनुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में कुल 2,52,330 लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन राशि ट्रांसफर की गई है।
यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली के माध्यम से किया गया, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
Ranchi Pension Update:जिनको नहीं मिला पैसा, उनके लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को अब तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।
आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती है, जिससे भुगतान में बाधा आती है।
Ranchi Pension Update:भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य
जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन जरूर कराएं।
यह प्रक्रिया पूरी करने से लाभुकों को भविष्य में भी बिना किसी रुकावट के पेंशन का लाभ मिलता रहेगा।
Highlights







