Ranchi Police Achivement : DP ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, 8 धराए, पलामू के गैंग ने…

Ranchi Police Achivement : राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में बीते 28 जून को हुई लूटपाट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस लूटपाट मामले के मास्टमाइंड सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लूटे गए जेवरात समेत कई सामान भी जब्त किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिरंजन कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार, शशि भूषण, रितेश वर्मा और मुकेश कुमार शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपी मूल रुप से पलामू और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Ranchi Police Achivement – लूटकांड के बाद रातू रोड एक होटल में रुके थे आरोपी

गिरफ्तारी के बाद मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि लूटपाट की घटना के बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जांच में पता चला कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी रातू रोड के एक होटल में रुके थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पत्नी को पराए मर्द के साथ संबंध बनाने को कहा, मना करने पर पति ने टांगी से… 

जिसके बाद जब पुलिस ने होटल में जाकर जांच पड़ताल की तब अपराधियों का अहम सुराग मिला कि सभी आरोपी पलामू और बिहार के रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिये हैं।

https://youtube.com/22scopeRanchi Police Achivement Ranchi Police Achivement Ranchi Police Achivement

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...