Ranchi: Ranchi से सड़क दुर्घटना की सनसीखेज खबर सुबह-सुबह आई है। एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिस गाड़ी ने धक्का मारा उसीके बोनट पर बैठा कर पूरा डोरंडा घुमा दिया।
दोनों पक्षों में हुई कहासुनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सुबह करीब 10 बजे Ranchi के राजेंद्र चौक के पास अपने भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहे एक युवक का हादसा हाईकोर्ट के एक वकील की गाड़ी से हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
पुलिस मौके पर पूछताछ शुरु की
आरोप है कि वकील ने युवक को अपनी गाड़ी से घसीटते हुए पूरे डोरंडा क्षेत्र में घुमाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए डोरंडा थाना ले जाया गया। संबंधित गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
मामले की जांच जारी है…..
Highlights


