1.42 करोड़ के जेवरात लूट मामले में बिहार-ओडिशा गई रांची पुलिस

1.42 करोड़ के जेवरात चोरी मामले में बिहार-ओडिशा गई रांची पुलिस

रांची: डीपी ज्वेलर्स में 1.40 करोड़ के जेवरात चोरी के मामले में रांची पुलिस बिहार और ओडिशा में छापेमारी कर रही है,लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में किसी भी प्रकार की सफलता नहीं है।

इस मामले में सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली है कि लूट में शामिल अपराधियों का संपर्क बिहार ओडिशा से है।

इसी इनपुट पर पुलिस की दो टीमें वहां छापेमारी कर रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को इसमें सफलता मिली है या नहीं, इसकी पुष्टि रांची पुलिस ने नहीं की है।

रांची पुलिस के लिए पंडरा में ज्वेलरी शॉप और बिरसा चौक में ज्वेलरी शॉप में हुए लूटकांड प्रतिष्ठा का विषय बन गए हैं। क्योंकि पुलिस को अबतक दोनों लूट कांड में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि अपराधी कहां के थे और घटना को अंजाम देने के बाद वे कहां भागे।

Share with family and friends: