सिंघम स्टाइल वाहन में रांची पुलिस, हॉकी टीम प्लेयर्स की सुरक्षा में रहेगी तैनात

रांची: वूमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की दिशा में रांची पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में अब रांची पुलिस को 12 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।जो मैच के दौरान हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पायलट वाहन के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।

दरअसल हॉकी चैंपियनशिप में 6 देश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिन्हें कहीं भी मूवमेंट करने के दौरान रांची पुलिस पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा रही है। ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। ऐसे में रांची पुलिस को 12 सिंघम स्टाइल में सुसज्जित वाहन मिले है। जो खिलाड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।

महिला हॉकी खिलाड़ी चाहे स्टेडियम जाएं या फिर शहर में कहीं घूमने के लिए निकलें।तो उन्हे यही वाहनों के द्वारा पुलिस जवान पूरी सुरक्षा देते हुए साथ रहेंगे।

जिले के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी 12 गाड़ियां रांची पुलिस को मिली है। जो हॉकी टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी और उनके आने-जाने पर पायलट गाड़ी की तरह काम करेंगी और मैच खत्म हो जाने के बाद फिर रांची पुलिस पेट्रोलिंग में इन गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img