Ranchi: आजमीन- ए-हज 2026 की यात्रा 18 अप्रैल से झारखंड में शुरू हो रही है। राज्य से 1,570 यात्री हज पर जाएंगे। इन हज यात्रियों की चिकित्सीय जांच सात फरवरी तक होगी, जबकि आठ फरवरी से इनका टीकाकरण होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर चिकित्सीय जांच व टीकाकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए मंत्री ने सिविल सर्जनों को एक नोडल अफसर नियुक्त करने का निर्देश दिया, ताकि हज यात्रियों को जिलों के सरकारी अस्पतालों में जांच में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
Ranchi: हज पर जाने वाले तमाम हाजियों को मिले बेहतर सुविधा- मंत्री इरफान
मंत्री ने कहा कि लोगों को हज पर भेजने की पूरी प्रक्रिया के समयबद्ध एवं संवेदनशील होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो। मंत्री इरफान अंसारी ने विभाग को निर्देश दिया कि सभी सिविल सर्जनों की बैठक शीघ्र आयोजित की जाए और स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए। ताकि हज यात्रियों को कोई असुविधा न हो। प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी नामित किए जाएं जो चिकित्सीय जांच एवं टीकाकरण प्रक्रिया को संचालित करे।
मंत्री कहा कि राज्य सरकार हज पर जाने वाले तमाम हाजियों को बेहतर, सुचारु एवं सम्मानजनक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हज यात्रियों को किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी, अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय जांच के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसके बाद ही टीकाकरण एवं वीजा प्रक्रिया शुरू होगी।
Highlights


