Ranchi to Patna Flight Update: छठ पर बढ़ी मांग, Advisory Committee ने Aviation Minister को लिखा पत्र, Special Flights की उठी मांग

छठ पर बिहार जाने वालों की बढ़ी भीड़, रांची एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल फ्लाइट की मांग की।


Ranchi to Patna Flight Update:

रांची: छठ महापर्व नजदीक आने के साथ ही बिहार जाने वालों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। झारखंड से हर साल हजारों लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव और शहरों की ओर लौटते हैं। ट्रेनें पहले से ही फुल चल रही हैं, वहीं हवाई यात्रा के लिए रांची एयरपोर्ट से पटना की सिर्फ एक नियमित उड़ान ही संचालित हो रही है।

इस स्थिति को देखते हुए रांची एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें विशेष रूप से छठ पर्व का हवाला देते हुए पटना, दरभंगा और गया के लिए अतिरिक्त स्पेशल उड़ानें शुरू करने की मांग की गई है।


Key Highlights:


Ranchi to Patna Flight Update:

एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख सदस्य अजय मारु ने बताया कि बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए कम से कम एक अतिरिक्त फ्लाइट जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर साल छठ पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में स्पेशल उड़ान सेवा यात्रियों के लिए राहत साबित होगी।

वहीं, दृष्टि ट्रैवल्स के संचालक शैलेश अग्रवाल ने बताया कि रांची से पटना जाने के लिए हर दिन कम से कम 50 लोग पूछताछ कर रहे हैं। रांची से पटना की मौजूदा फ्लाइट की 90 प्रतिशत टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं।

Ranchi to Patna Flight Update:

उन्होंने बताया कि छठ के आसपास हवाई किराया 4000 से 6000 रुपये के बीच पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही किराया करीब 3000 रुपये रहता है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलती है, तो छठ पर्व के पहले पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू की जा सकती हैं।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...