Ranchi Traffic Route Change : कल दोपहर बाद मेन रोड जाने से बचे, सरहुल के जुलूस पर ये रूट रहेगा बंद, कई रुट डायवर्ट…

Ranchi Traffic Route Change : झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक सरहुल पर्व 1 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर रांची में हर साल की तरह सरहुल की शोभायात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने 1 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं। इस दिन शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर रोक और रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

Ranchi Traffic Route Change : जुलूस के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

सरहुल शोभायात्रा के मद्देनजर रांची में एक अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। रांची के विभिन्न इलाकों से सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी, जिसे देखते हुए सुबह छह बजे से रात 12.30 बजे तक मेन रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, निजी वाहनों का प्रवेश भी मेन रोड में दोपहर एक बजे से लेकर शोभायात्रा के समाप्त होने तक नहीं होगा। हालांकि इस दौरान रिंग रोड के जरिए ही सभी बड़े वाहनों को यातायात की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dumka : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भड़का आग का शोला, कई बसे जलकर खाक… 

Ranchi Traffic Route Change : ऐसा रहेगा शोभायात्रा का रूट

सरहुल पर्व के दौरान शोभायात्रा रांची कॉलेज से शुरू होकर रेडियम रोड, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए मेन रोड पर जाएगी। यह यात्रा सुजाता चौक के पास एकत्रित होगी और फिर नयासराय, नामकुम, बड़ा घाघरा, डोरंडा की ओर से आने वाली जुलूस ओवरब्रिज होते हुए सुजाता चौक से चुटिया स्थित सिरमटोली सरना स्थल तक पहुंचेगी। इस रूट पर वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : गांजा ही गांजा! 22 किलो गांजा के साथ के एक तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चलता था धंधा… 

इन स्थानों पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

सरहुल पर्व के दिन रांची के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। जिन प्रमुख स्थानों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, उनमें शामिल हैं:

  • एसएसपी आवास चौक से रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक से सिरम टोली सरना स्थल तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा।
  • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक ही जा पाएंगे।
  • कचहरी स्थित एसबीआई के पास से लेकर रेडियम चौक तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
  • कांटा टोली से बहु बाजार की ओर जाने वाले वाहन बहु बाजार तक ही जाएंगे, इसके बाद मुंडा चौक सरना स्थल तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
  • थड़पकना मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • जमशेदपुर रोड नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बागान होकर मुंडा चौक या बहु बाजार चौक मार्ग पर आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

रांची पुलिस ने की ये अपील

रांची पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे 1 अप्रैल को निर्धारित मार्गों और रूट डायवर्जन का पालन करें। पुलिस प्रशासन की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शोभायात्रा की सफलतापूर्वक संपन्नता सुनिश्चित करने के लिए की गई है। साथ ही, सभी नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि शहर में कोई भी असुविधा या दुर्घटना न हो।

 

 

Saffrn

Trending News

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img