Dumka : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भड़का आग का शोला, कई बसे जलकर खाक…

Dumka : जिले के बासुकीनाथ बस स्टैंड के पास स्थित एक मैदान में शनिवार रात अचानक आग लगने से पांच बसें जलकर राख हो गईं। इस घटना में बासुकीनाथ की अजीत रोडवेज कंपनी की दो बसें और पागल बाबा कंपनी की तीन बसें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना ने क्षेत्र में बड़ा नुकसान और चिंता की लहर पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर… 

घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुमका से फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बसें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। घटना के बाद मौके पर धुएं का घना गुबार फैल गया था, जिससे आसपास के लोग भी घबराए हुए थे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : बलियापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत… 

Dumka : फायर ब्रिगेड की नहीं थी व्यवस्था, कई बसे जलकर खाक

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बासुकीनाथ में एक स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होती, तो इस बड़े नुकसान को रोका जा सकता था। लोग यह भी कह रहे हैं कि स्थिति पर नियंत्रण पाने में देरी से नुकसान और भी बढ़ गया। इसके अलावा, कुछ स्थानीय व्यापारियों और बस मालिकों ने सरकार से स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- Bokaro : धड़ल्ले से चल रही अवैध बालू की तस्करी, बीएसएल की लापरवाही…

वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामल मंडल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। बस मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक वे स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके हैं। उनका कहना है कि पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही वे इस बारे में कुछ कह पाएंगे। वर्तमान में पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...