BBMKU में छात्रों का फूटा गुस्सा: पीएचडी एडमिशन के विरोध में आजसू छात्र संघ ने निकाली शव यात्रा

Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) परिसर में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया के विरोध में आजसू छात्र संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। आजसू छात्र संघ के सदस्यों ने चार अलग-अलग अर्थियां सजाकर विश्वविद्यालय अधिकारियों का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और परिसर में “राम नाम सत्य है” और “विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

BBMKU – गलत तरीके से पीएचडी एडमिशन का आरोप : 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता विशाल महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन झारखंड के छात्रों को सुनियोजित तरीके से पीएचडी में नामांकन से वंचित रख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य सरकार द्वारा जेईटी (Jharkhand Eligibility Test) की परीक्षा अब तक पूरी नहीं हुई है, तब तक विश्वविद्यालय को पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया रोक देनी चाहिए।

JET परीक्षा पूरी होने के बाद हो पीएचडी  :

नेता विशाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई छात्र-छात्राएं अभी भी परीक्षा की तैयारी में हैं, लेकिन विश्वविद्यालय ने बिना परीक्षा पूरी हुए ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई अधिकारी अपने परिजनों को पीएचडी प्रवेश में प्राथमिकता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि जब तक जेईटी (JET) परीक्षा पूरी नहीं हो जाती, आजसू छात्र संघ बीबीएमकेयू में पीएचडी एडमिशन नहीं होने देगा।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...