Ranchi Weather Update: 26-27 October को छाये रहेंगे बादल, Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम

रांची में 26-27 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे, बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के कारण झारखंड में 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार हैं।


Ranchi Weather Update: रांची में दो दिन तक छाये रहेंगे बादल

रांची: समेत झारखंड के कई हिस्सों में 26 और 27 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में झारखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना ऊपरी चक्रवाती तंत्र 24 अक्तूबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है। इसके असर से 25 से 29 अक्तूबर तक झारखंड के कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


 Key Highlights:


Ranchi Weather Update : रांची और अन्य जिलों का तापमान

रांची में पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 28.8°C और न्यूनतम 20.4°C रहा। वहीं जमशेदपुर का तापमान 33.6°C (अधिकतम) और 21°C (न्यूनतम) रहा।
मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 33.6°C और न्यूनतम 20.2°C दर्ज हुआ। बोकारो में अधिकतम 31.1°C और न्यूनतम 22.1°C रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद समेत कई जिलों में 26 से 29 अक्तूबर तक हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...