Advertisment

Ranchi Weather Update: देर रात झमाझम बारिश, आज भी Heavy Rain और Thunderstorm का अलर्ट

रांची में देर रात झमाझम बारिश हुई, कई इलाकों में बिजली गुल। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से 30 सितंबर तक झारखंड में Heavy Rain और Thunderstorm की संभावना।


Ranchi Weather Update रांची:  राजधानी रांची में बुधवार का दिन बिल्कुल साफ रहा, लेकिन देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। रात 10.30 बजे के बाद शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

तेज बारिश और हवा की वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 25 से 30 सितंबर तक झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन और बिजली गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।


Key Highlights

  • रांची में बुधवार को दिनभर साफ मौसम, रात 10.30 बजे के बाद झमाझम बारिश।

  • बारिश और तेज हवाओं से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप।

  • बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area एक्टिव, झारखंड पर असर।

  • 25 से 30 सितंबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

  • दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।

  • हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


Ranchi Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दवाब का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी रह सकता है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लो प्रेशर सिस्टम के कारण पूजा के दौरान कई बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं की वजह से आम जनजीवन और तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

Ranchi Weather Update

राजधानी और आसपास के लोग मौसम की इस करवट से हैरान हैं। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद देर रात की बारिश से तापमान में गिरावट आई, लेकिन बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...