Advertisment

रणविजय साहू का गिरिराज पर हमला, कहा- 4 जून का करें इंतजार

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर कल यानी एक जून को देश के सभी चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे बता दिए हैं। जिसमें सभी ने एनडीए को 350 पार पहुंचा दिया है। ऐसे तो चार जून को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। चार जून को मतगणना होनाी है। इसे देखकर विपक्षी पार्टी बौखला गई है। एग्जिट पोल के नतीजे पर राजद का अबतक का सबसे बड़ा बयान दिया है।

थोड़ा इंतजार किजिए, 2 दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा – राजद विधायक

एग्जिट पोल के नतीजे पर राजद के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि थोड़ा इंतजार कर लिया जाए, दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर राजद विधायक ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के मुद्दे को लेकर इस बार वोट किया है जो उन्होंने रोजगार दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही केवल देशभक्त नहीं है, देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति देशभक्त हैं। गिरिराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह जब भी कुछ बोलते हैं तो मुंह से जहर ही उगलते हैं।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में 1 से 2 सीट छोड़कर सभी सीटें जीतेगी NDA’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...