बीमार पिता के साथ ट्रेन के इंतजार कर रही एक लड़की के साथ दुष्कर्म

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पैरालिसिस के शिकार पिता को डॉक्टर से इलाज करने के बाद रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन कर इंतजार कर रही एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सासामुसा रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी एक लड़की अपने पैरालिसिस के शिकार पिता को लेकर इलाज करने के लिए सासामुसा के समीप श्यामपुर बाजार स्थित एक निजी डॉक्टर के पास गई हुई थी।

Goal 7 22Scope News

लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर किया गंदा काम

आपको बता दें कि इलाज की उपरांत वापस अपने घर जाने के लिए पिता के साथ सुबह करीब चार कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां पर पिता को प्यास लग गई। प्यासे पिता की प्यास बुझाने के लिए लड़की बगल में पानी लेने के लिए हैंडपंप के पास पहुंची जहां से तीन व्यक्तियों के द्वारा उसको जबरन पड़कर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन सुनसान जगह होने के कारण वहां पर कोई उसको बचाने नहीं पहुंच पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद से कुचायकोट थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, रेल पुलिस और एफएसएल के टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी देखें :

एक की हुई है गिरफ्तारी, 2 अब भी फरार – SP अवधेश दीक्षित

वहीं पीड़ित लड़की को कुचायकोट पुलिस कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। इस पूरे घटना के बारे में गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जबकि इस घटना में संलिप्त दो और लोग अभी फरार हैं। जिसको पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : थाने पर हमला, शराब तस्कर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में हुई फायरिंग

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img