Highlights
रांची मोरहाबादी मैदान में आज विजयदशमी पर 70 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन और कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।
Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan रांची: राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान आज विजयदशमी के अवसर पर ऐतिहासिक और भव्य रावण दहन का गवाह बनेगा। इस आयोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के स्थानीय विधायक सीपी सिंह शामिल होंगे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी के संयोजक कुणाल आजमानी ने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकर्ण का पुतला 65 फीट और मेघनाथ का पुतला 60 फीट ऊंचा तैयार किया गया है।
Key Highlights
रांची के मोरहाबादी मैदान में आज होगा भव्य रावण दहन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल
रावण का 70 फीट, कुंभकर्ण 65 फीट और मेघनाथ का 60 फीट पुतला तैयार
कोलकाता-मुंबई की टीम करेगी आतिशबाजी और स्पेशल लाइट शो
यूपी और बंगाल के कलाकार देंगे पारंपरिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति
Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan
आयोजकों ने दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की है। कोलकाता और मुंबई की पायरो फायर वर्क्स टीम अत्याधुनिक तकनीक से आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा विशेष लाइटिंग से मैदान को सजाया गया है, जिससे रावण दहन का दृश्य और भी भव्य दिखेगा।
Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan
कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आमंत्रित कलाकार पारंपरिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति देंगे। हजारों की संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में जुटने की उम्मीद है।सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान बनाया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।