Jamtara: 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Jamtara: जिले के आसनचुवां गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान पूजा मुर्मू के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत : पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे जब बच्ची का शव पेड़ से लटका देखा गया, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव वालों से मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मृतक छात्रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनचुवां में छठी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि पूजा स्वभाव से शांत और होनहार बच्ची थी। मृतका के पिता बाबू नाथ मुर्मू ने कहा कि मैंने न बेटी को डांटा न कभी मारा, समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या है या किसी साजिश का नतीजा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...