Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan, CM Hemant Soren रहेंगे मौजूद

रांची मोरहाबादी मैदान में आज विजयदशमी पर 70 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन और कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।


Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan रांची: राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान आज विजयदशमी के अवसर पर ऐतिहासिक और भव्य रावण दहन का गवाह बनेगा। इस आयोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के स्थानीय विधायक सीपी सिंह शामिल होंगे।

पंजाबी हिंदू बिरादरी के संयोजक कुणाल आजमानी ने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकर्ण का पुतला 65 फीट और मेघनाथ का पुतला 60 फीट ऊंचा तैयार किया गया है।


 Key Highlights

  • रांची के मोरहाबादी मैदान में आज होगा भव्य रावण दहन

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल

  • रावण का 70 फीट, कुंभकर्ण 65 फीट और मेघनाथ का 60 फीट पुतला तैयार

  • कोलकाता-मुंबई की टीम करेगी आतिशबाजी और स्पेशल लाइट शो

  • यूपी और बंगाल के कलाकार देंगे पारंपरिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति


Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan

आयोजकों ने दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की है। कोलकाता और मुंबई की पायरो फायर वर्क्स टीम अत्याधुनिक तकनीक से आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा विशेष लाइटिंग से मैदान को सजाया गया है, जिससे रावण दहन का दृश्य और भी भव्य दिखेगा।

Ranchi Morabadi Maidan में होगा भव्य Ravan Dahan

कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आमंत्रित कलाकार पारंपरिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति देंगे। हजारों की संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में जुटने की उम्मीद है।सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान बनाया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...