रविशंकर ने कहा- कांग्रेस अब भारतीय राजनीति में गंभीर खिलाड़ी नहीं

पटना : कतर के जेल में बंद सात पूर्व भारतीय नौ सैनिकों को रिहा करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि यह वापसी दर्शाता है कि दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छह लोग लौट आए हैं और एक पूर्व सैनिक भी जल्द लौटेंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटे पूर्व सैनिकों ने यहां आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि यह उनके व्यक्तिगत पहल से संभव हो सका। उन्होंने स्वयं अमीर से बात किया था। यह दर्शाता है कि पीएम का स्ट्रेटजीक महत्व बढ़ा है।

पटना साहिब के सांसद प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय कहीं भी फंसे हों भारत सरकार उनके आंसू पोछने का कार्य करता है। उन्होंने ऑपरेशन कावेरी, दोस्त, गंगा, देवी शक्ति और अभियान वंदे भारत की चर्चा करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने की बात हो, अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं को लाने की बात हो या पाकिस्तान में फंसे वायु सैनिक अभिनंदन को लाने की बात हो भारत सरकार ने फंसे भारतीय लोगों को वापस लाया।

प्रसाद ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विदेश नीति इतनी प्रभावी बनी है जिससे भारत की ताकत ही नहीं बढ़ी है कूटनीति महत्व भी बढ़ा है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं दुनिया उसे सुनती है। इतना ही नहीं छह से अधिक इस्लामिक देशों ने अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार प्रधानमंत्री को दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमे पीएम के नेतृत्व पर गर्व है कि भारतीय दुनिया में कहीं पर भी हो, किसी परिस्थिति में फंसा हो भारत सरकार उनके लिए खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है, लेकिन पीड़ा भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष इस मामले पर कुछ बोला है। उन्होंने कहा कि जो लौटे है वे नौसेना के पूर्व कैप्टन और कमांडर है, जिन्हे कतर में जासूसी के गलत आरोप में पकड़ा गया था। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कम से कम उनके लौटने का स्वागत ही कर देते। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा की सोच छोटी है लेकिन मोदी सरकार की सोच बड़ी है। विपक्ष ने राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण का तिरस्कार करे। अगर मोदी की सरकार ने किया है तो विपक्ष साधुवाद कह ही नहीं सकती यह उनकी छोटी सोच और समझ को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह को जो भारत रत्न मिला उनका खुल कर इन्होंने स्वागत किया क्या? उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की जो बची ईंटें थी वह भी दरक रही हैं, उनको छोड़कर भागने वालों का तांता लगा हुआ है। आज भी कांग्रेस के नेताओं की चाहत है कि कौन परिवार का व्यक्ति राज्यसभा में जाएगा। यही लोग नरेंद्र मोदी को चुनौती देने चले थे, उनके विरोधियों की अगुवाई करने चले थे। कांग्रेस अब भारतीय राजनीति के गंभीर खिलाड़ी नहीं है। उसका उद्देश्य परिवार के लिए समेटने की है, इसीलिए उसके सहयोगी भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेता । देश के लोगों को कोई संदेह नहीं है भाजपा इस बार 400 के पार। बिहार में 40 की 40 सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चले हैं देश को जोड़ने। अपने गठबंधन को तो आप जोड़ नहीं सके और चले हैं देश जोड़ने। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img