RCP ने नीतीश की यात्रा पर ली चुटकी, तेजस्वी की कर दी बड़ाई

नालंदा : अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान, दूरदर्शिता और उनके राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को याद करते हुए देशवासियों से उनके सपने को साकार करने का आह्वान किया।

आरसीपी सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान कि हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को 25 सौ रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। आरसीपी ने कहा कि बिहार का बजट 2,65,000 करोड़ रुपए का है और राज्य की आधी आबादी महिलाएं हैं। अगर महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये दिए जाएं, तो इससे उनका पर्सनल खर्च परिवार चलाने, बच्चों की शिक्षा और बेहतर भोजन में लगेगा। महिलाएं इस पैसे का दुरुपयोग नहीं करेंगी, बल्कि यह उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक होगा।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली मदद जीतनी अधिक होगी, उतनी ही हमारी आर्थिक प्रगति बढ़ेगी। जहां तक नीतीश कुमार की यात्रा का सवाल है, वे पिछले 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और इससे पहले केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कई बार यात्राएं की हैं, लेकिन अब यात्रा का समय नहीं है। अब उनके लिए बचा हुआ समय अपने किए गए कामों को और मजबूती से पूरा करने का है।

यह भी पढ़े : आरसीपी सिंह के रिश्तेदार की हत्या पर श्रवण कुमार ने कहा- अपराधी चाहे कोई भी हो कानून अपना करेगी काम

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!