कुढ़नी की हार पर आरसीपी का तंज, ऐसे कैसे पीएम बनेंगे नीतीश

नालंदा : कुढ़नी की हार- कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बैठने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी कुढ़नी में जेडीयू की हार पर सीधे-सीधे नीतीश पर हमला किया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि सात दल मिलकर चुनाव लड़े तब भी कुढ़नी सीट नहीं बचा पाए. ऐसे में कैसे नीतीश कुमार पीएम बनेंगे. क्योंकि आने वाले चुनाव में अब उनका एक भी सांसद बनने वाला नहीं है. वहीं जेडीयू की हार के साथ ही महागठबंधन में भी टकराव शुरू हो गया है. कुढ़नी चुनाव परिणाम के बाद महगठबंधन के नेता भी नीतीश कुमार पर ही हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं.

rcp singh1 22Scope News

हवा में बात करने वाले का यही होता है हाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने गांव मुस्तफापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कुढ़नी विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि हवा में बात करने वाले का यही हाल होता है. पटना में बैठकर गले मिलने से कार्यकर्ता का दिल नहीं मिल जाता है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी व ताड़ीबंदी भी कुढ़नी चुनाव में हार का फैक्टर बना है.

आरसीपी ने की बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार फिर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जितना जल्द हो सके बिहार में शराबबंदी खत्म करे. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन 65 करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है.

कुढ़नी की हार: 2024 में नहीं बनेंगे नीतीश कुमार के एक भी सांसद

ललन सिंह पर भी हमला करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि वे 9 राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए सपना संजोए हुए हैं, लेकिन जनता ने उन्हें पहले ही जवाब दे दिया है. वह कुढ़नी से भाजपा को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन अब जनता ही जदयू को समाप्त करने में लगी हुई है. इतना ही नहीं आने वाले समय में नीतीश कुमार के एक भी सांसद नहीं बनेंगे, तो वह कैसे 2024 में पीएम बनेंगे.

रिपोर्ट: रजनीश

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...