Commercial Advertisment

बहुमूल्य मूर्ति की हुई बरामदगी, इलाके में सनसनी

सिकटा (पश्चिम चंपारण) : आज सुबह लगभग 5:30 बजे के करीब एक युवक को बहुमूल्य मूर्ति के साथ तस्कर को धर दबोचा गया। पकड़े गए तस्कर का पहचान कंगली थाना के पोखरिया निवासी हरेन्द्र बैठा के पुत्र मनोहर बैठा (34) के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी बॉडर पीलर नंबर-405 के समीप से मंगलवार की शाम की गई है। थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि सेनवरिया एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से मूर्ति की चोरी कर सीमा पार करने वाला है।

बता दें कि कंगली थाना के सहयोग से बॉडर पर जवानों की तैनाती की गई थी। इसी बीच पीलर नंबर 405 के समीप से एक आदमी पैदल आते नजर आया। उसे बुलाया गया लेकिन पास आने के बदले वह भागने लगा। उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने फर उसके पास एक प्लास्टिक के झोला से गोल्डेन ब्लैक धातू की मूर्ति का नीचला हिस्सा बरामद किया गया। इसका वजन करीब छह किलोग्राम बताया जा रहा है। जब कागज की मांग की गई तो इसके द्वारा कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे प्रतीत होता है कि यह चोरी करके ला रहा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। इस अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...