सऊदी अरब में खराब मौसम का कहर, रेड अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क :  सऊदी अरब में खराब मौसम का कहर, रेड अलर्ट जारी। सऊदी अरब में बीते कुछ दिनों में बदले मौसमी का मिजाज का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है।

इस बीच सऊदी के राष्ट्रीय मौसम विभाग कार्यालय ने नए सिरे से मौसमी मिजाज के खराब होने का अंदेशा जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजधानी रियाद में बीते मंगलवार को मौसम का पहली बारिश दर्ज की गई। मक्का, मदीना और जेद्दा में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। सिविल डिफेंस ने लोगों को बाढ़ वाले निचले इलाकों और घाटियों से दूर रहने के सलाह दी है।

सऊदी के नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी ने जारी किया रेड अलर्ट

इस बीच, सऊदी अरब के नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी  यानी NCM  ने राजधानी रियाद, मक्का, असीर और बहा समेत कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। NCM ने इन इलाकों में भारी बारिश, ओले और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में कोहरा भी छा सकता है, जिससे दृश्यता कम हो जाएगी।

आने वाले दिनों में भी खराब मौसम के जारी रहने की संभावना है।  NCM के अनुसार, देश के उत्तरी हिस्सों में आने वाले दिनों तापमान गिर सकता है। रियाद, कासिम, पूर्वी क्षेत्र और जजान क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

NCM का कहना है कि लाल सागर के ऊपर हवाएं उत्तरी और मध्य भागों में उत्तर-पूर्वी से उत्तरी और दक्षिणी भाग में दक्षिण-पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी होंगी, जिनकी गति 20-50 किमी प्रति घंटा होगी। इससे लहरें डेढ़ मीटर से लेकर दो मीटर से अधिक तक हो सकती हैं।

सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद बने डरावने हालात।
सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद बने डरावने हालात।

सऊदी अरब में बदले मौसमी मिजाज से बने हालात पर नजर रख रहे अधिकारी

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में भारी बारिश, आंधी और तूफान का कहर लगातार जारी है। देश के कई हिस्से खराब मौसम का सामना कर रहा हैं। आने वाले दिनों में भी खराब मौसम के जारी रहने की संभावना है। सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल डिफेंस ने खराब मौसम को देखते हुए चेतावनी और सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने लोगों से घर पर रहने, घाटियों और जलभराव वाले इलाकों से बचने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हम देश के कुछ क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद के हालात।
सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद के हालात।

सऊदी अरब में बदले मौसमी मिजाज के पीछे विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन को बता रहे अहम वजह…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरब में कई क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने मक्का, असिर और बाहा के लिए चेतावनी जारी की है। देश के कुछ क्षेत्र ओलों से प्रभावित हुए हैं। बीते कुछ दिन से देश के बड़े हिस्सा खराब मौसम का सामना कर रहा है।

सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद बने डरावने हालात।
सऊदी अरब में बदले मौसमी के बाद बने डरावने हालात।

इस बीच, सोशल मीडिया पर मक्का, मदीना और जेद्दा के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में सड़कों पर पानी भरा हुआ और कारें डूबी हुई दिख रही हैं। मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों के ताजा विश्लेषण के मुताबिक,  सऊदी अरब के मौसम में बीते कुछ समय में लगातार बदलाव देखने को मिले हैं।

एक तरफ हजारों साल से रेतीली जमीन में हरी घास उग रही है तो दूसरी ओर बूंदाबांदी को तरसने वाले शहर भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। सऊदी अरब में ताजा मौसमी मिजाज वाले बदलाव के पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह माना जा रहा है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...