पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निशांत कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा कि बहुत जल्द व्यवस्था को ठीक किया जाएगा और जल्द ही ट्रॉमा सेंटर भी खोला जाएगा। मंत्री निशांत ने कहा कि सारे अधिकारियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
अधिकारियों पर नजर रखा जाएगा कि वह ड्यूटी कब आते हैं और जाते हैं – मंत्री निशांत कुमार
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आगे कहा कि अधिकारियों पर नजर रखा जाएगा कि वह ड्यूटी कब आते हैं और जाते हैं। अगर कोई भी गलत पकड़े जाएंगे तो उन पर बड़ी कार्रवाई होगी। फर्जी दवाइयां को लेकर भी निशांत कुमार ने कहा कि जो भी दवा खानों में परेशानी आ रही है और घोटाले हो रहे हैं उन सब पर भी कार्रवाई होगा और सरकार की पैनी नजर इस मामले पर है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं मिले प्रिंसिपल
Highlights


















