रिलायंस फाउंडेशन के एथलीटों ने इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण सहित 9 पदक जीते

पटना. रिलायंस फाउंडेशन के एथलीटों ने इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण सहित नौ पदक जीते और साथ ही चार मीट रिकॉर्ड भी बनाए।

रिलायंस फाउंडेशन के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉरमेंस सेंटर (एचपीसी) के अनिमेष कुजूर (100 मीटर और 200 मीटर) और लक्ष्मीप्रिया किसान (800 मीटर और 1500 मीटर) दोनों ने दो-दो पदक जीते। अनिमेष ने दोनों स्प्रिंट दूरियों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष) का पुरस्कार भी जीता। लक्ष्मीप्रिया ने 800 मीटर स्पर्धा में 3:08.70 मिनट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने चैंपियनशिप में रजत पदक जीत था।

मौमिता मोंडल ने भी इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 100 मीटर बाधा दौड़ और लंबी कूद दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। मौमिता ने लंबी कूद में 6.27 मीटर की सीजन की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की और बाधा दौड़ स्पर्धा में 13.71 सेकंड में फिनिश लाइन पार की।

अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए ओडिशा आरएफएचपीसी के मुख्य कोच मार्टिन ओवेन्स ने कहा, “एचपीसी ने शानदार चैंपियनशिप जीती। अनिमेष ने अपनी दोनों रेस बहुत बड़े अंतर से जीतीं। वह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सीजन का अंत बहुत अच्छे से किया है। हम उन्हें अगले साल राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार करेंगे। लक्ष्मी का प्रयास असाधारण था क्योंकि वह अभी भी अंडर-20 एथलीट हैं, इसलिए उन्होंने जिन दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, उनमें पदक जीतकर हम बहुत खुश हैं।”

अनिमेष कुजूर अपनी उपलब्धि से बेहद खुश हैं और उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि मैंने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता है! यह मेरा पहला मौका है, और मुझे इस साल अपने लगातार प्रदर्शन पर गर्व है। मुझे इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार प्राप्त करने का भी सम्मान मिला। मैं अपने परिणामों से खुश हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं और भी बेहतर कर सकता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स एचपीसी के साथ दो साल पूरे होने के मौके पर मैं अपनी पूरी टीम के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। मेरे कोच और फिजियोथेरेपिस्ट से लेकर मनोवैज्ञानिक, परामर्शदाता, मीडिया टीम, डाइनिंग स्टाफ और मेरे सभी सहायक कर्मचारियों तक, मेरी यात्रा में उनकी मदद अमूल्य रही है। आप सभी ने मेरे विकास और सफलता में योगदान दिया है, और मैं उनके समर्थन के बिना इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।”

अनिमेष ने फाइनल में क्रमशः 10.40 और 20.65 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में कमाल कर दिया। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पुराने मीट रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 200 मीटर स्पर्धा में पिछला मीट रिकॉर्ड पहले से ही उनके नाम था।

तान्या चौधरी ने महिलाओं की हैमर थ्रो में 54.43 मीटर की मीट रिकॉर्ड दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। एचपीसी के सबसे होनहार एथलीटों में से एक जशबीर नायक ने अपने करियर में पहली बार 7000 अंक का आंकड़ा पार करके बहुप्रतीक्षित डेकाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता। यह खिताब जशबीर का राष्ट्रीय स्तर पर पहला खिताब है। इसके अलावा होनहार रतीश पी. ने पुरुषों की 100 मीटर बाधा दौड़ में 14.56 के प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जो उनके लिए एक नया पर्सनल बेस्ट है।

Saffrn

Trending News

CBSE Result Update: 12वीं Answer Sheet की Scan Copy के लिए...

सीबीएसई 12वीं उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी के आवेदन पोर्टल पर दूसरे दिन भी तकनीकी दिक्कतें रहीं। छात्रों को पेमेंट फेल और सर्विस नॉट अवेलेबल...

JSSC Exam 2023: बांग्ला विषय की Final Answer Key पर अभ्यर्थियों...

 JSSC तकनीकी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 की बांग्ला विषय की फाइनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने गंभीर आपत्ति जतायी है।JSSC Exam 2023 रांची : झारखंड...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक,...

 झारखंड के कई जिलों में लू, तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी। रांची समेत कई इलाकों में मौसम का बदला मिजाज। Jharkhand Weather...

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img