रिलायंस फाउंडेशन ने स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

रांचीः रिलायंस फाउंडेशन ने स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित किए है्े।
• प्रथम वर्ष के 100 छात्रों के लिए 6 लाख की योग्यता आधारित स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति।
• रिलायंस फाउंडेशन स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति में अनुदान के अलावा एक मजबूत विकास कार्यक्रम भी शामिल।
• पूरे भारत से आवेदन आमंत्रित।

•आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2023

मुंबईः रिलायंस फाउंडेशन ने अपनी प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए नौ क्षेत्रों में आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2023 तक हैं। छात्रवृत्ति का नुख्य उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय बनाना है।

डिजिटल, नवीकरणीय एवंं न्यू एनर्जी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी का तेजी से विकास हो रहा है। रिलायंस फाउंडेशन की स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति का उद्देश्य भविष्य के भावी लीडर्स को आगे बढ़ाना है ताकि वे सभी के फायदे के लिए, इन क्षेत्रों में नए इनोवेशन व सॉल्यूशन विकसित कर सकें।

रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ श्री जगन्नाथ कुमार ने कहा, भारत के युवा चौथी औद्योगिक क्रांति के युग में देश की प्रगति को आकार देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिलायंस फाउंडेशन स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा दिमागों की पहचान करेगी और उन्हें सशक्त बनाएगी जो समाज के लाभ के लिए बड़ा सोच सकते हैं।

तीन सालों में 178 छात्रों को मिला लाभ

साल 2020 से अब तक स्नातकोत्तर अध्ययन में उत्कृष्टता के लिए 178 छात्रों को योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति दी गई है। रिलायंस फाउंडेशन से छात्रवृत्ति प्राप्त ये छात्र अब बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं। इन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एक ऐसा मंच साबित हुई है, जहां न केवल उनकी शैक्षिक योग्यता को तराशने का काम हुआ है बल्कि साथ ही उन्हें उद्योगों के अग्रणी सलाहकारों तक पहुंचाया गया।

छात्रवृत्ति के लिए चुने गए शीर्ष 100 छात्रों को 6 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति अध्ययन की पूरी अवधि व एक समग्र विशेष कार्यक्रम के लिए होगी। जिसमें विशेषज्ञों से बातचीत, उद्योगों का दौरा व प्रदर्शन और स्वयं काम करने के अवसर शामिल होंगे। छात्रों का चयन एक कठोर प्रक्रिया के बाद किया जाएगा जिसमें आवेदन मूल्यांकन, योग्यता परीक्षण और प्रमुख विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार शामिल हैं।

रिलायंस फाउंडेशन स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति उन छात्रों की पहचान करेगी जो उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, अखंडता, सामुदायिक प्रतिबद्धता, विकास मानसिकता और साहस के गुणों को प्रदर्शित करेंगे। जो प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र भारत में कंप्यूटर विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गणित और कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग और जीव विज्ञान में पूर्णकालिक पाठ्यक्रम कर रहे हैं केवल वे ही आवेदन कर सकते हैं।

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...