Bihar Jharkhand News | Live TV

रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा

Desk. देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएं दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”

रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।

रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।

Related Articles

Video thumbnail
सीता सोरेन कब JMM में होंगी शामिल, कहां फंस रहा है पेंच; देखिए न्यूज 22स्कोप पर
04:56
Video thumbnail
धूमधाम से रिम्स में मन रहा सरस्वती पूजा, मंत्री इरफान भी पहुंचे, बड़ी संख्या में छात्र कर रहे पूजा
11:48
Video thumbnail
IPS अनुराग गुप्ता को नियमित DGP बनाने के लिए सरकार ने दी मंजूरी..
06:03
Video thumbnail
बसंत पंचमी के मौके पर देवघर के मां सरस्वती मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार
03:15
Video thumbnail
दुमका : CM हेमंत सोरेन ने JMM के 46वें स्थापना दिवस पर संथाली में आदिवासियों को क्या दिया संदेश?
13:08
Video thumbnail
Patna Police ने RJD सांसद से रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, रिमांड पर...
03:52
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल विलक्षण इंसान है जिनको फोन सुबह आया पर बातें सुन कर वो पिछली रात सो नहीं पाए।
00:57
Video thumbnail
बरही में अफीम मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध फसल को किया नष्ट, और कोडरमा में फायरिंग का मामला
03:16
Video thumbnail
IND vs ENG: आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा की शानदार प्रदर्शनी, भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से चटाई धूल
06:33
Video thumbnail
बसंत पंचमी पर बाबा बैधनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने क्या कहा?
08:39
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -