झारखंड बिहार को Reliance Jio का त्योहारी तोहफा, 4G नेटवर्क में जोड़ा 5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम

Ranchi : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी Reliance Jio ने बिहार और झारखंड में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की तैनाती पूरी कर ली है। इस तकनीकी विस्तार से बिहार के सभी 38 जिलों और झारखंड के 24 जिलों में नेटवर्क क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है।

दूरसंचार विभाग की हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने बिहार सर्किल के लिए अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया था। इसके साथ ही दोनों प्रदेशों में जियो की 4G संचार सेवा और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। बिहार और झारखंड देशभर में सर्वाधिक डेटा खपत वाले राज्यों में शामिल है। पटना और रांची जैसे शहर डेटा उपयोग में बड़े महानगरीय क्षेत्रों से आगे हैं। ऐसे में दिवाली और महापर्व छठ पूजा के मौके पर जियो ने 4G क्षमता का विस्तार किया है।

Reliance Jio : लाखों प्रवासियों को और भी बेहतर डिजिटल अनुभव देगा

बिहार झारखंड को मिला यह त्योहारी तोहफा प्रदेशवासियों के साथ-साथ लाखों प्रवासियों को और भी बेहतर डिजिटल अनुभव देगा। अपनी 4G नेटवर्क क्षमता को बढ़ाकर जियो ने सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलती रहेगी। अतिरिक्त स्पेक्ट्रम 4G ग्राहकों के अनुभव में और सुधार करेगा। यह तकनीकी विस्तार टॉप डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने की जियो की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।

बर्नस्टीन और ओपनसिग्नल की हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रांची और पटना जैसे शहरों में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के बराबर 5G नेटवर्क की उपलब्धता है। इसी के साथ रिलायंस जियो 4G नेटवर्क की बेहतरी के लिए भी लगातार काम कर रहा है।स्पैक्ट्रम और दूसरी आधारभूत संरचना में जियो का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष श्री मुकेश अंबानी के 2G मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है।

Saffrn

Trending News

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...

5 दिवसीय भारत दौरे के क्रम में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन...

गयाजी : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के राज्यपाल...

पहली बारिश में ही NH-80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया...

मोकामा : मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली एनएच-80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर...

अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5...

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img