Reliance Jio को नहीं पछाड़ सका चाइना-मोबाइल, जियो नेटवर्क पर होती है दुनिया की सबसे अधिक डेटा खपत- टीफिशिएंट

News Delhi : Reliance Jio डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क बना हुआ है। 2024 में जनवरी से लेकर सितंबर तक यानी पहली तीन तिमाहियों के आंकड़ों में रिलायंस जियो चीनी कंपनी चाइना मोबाइल से लगातार आगे बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर दूरसंचार सेक्टर की रिसर्च कंपनी टीफिशिएंट के मुताबिक डेटा ट्रैफिक में जियो और चाइना मोबाइल के बाद तीसरे नंबर पर चीन की ही एक दूसरी कंपनी चाइना टेलीकॉम है, वहीं चौथे पायदान पर भारतीय कंपनी एयरटेल शामिल है। वोडा आइडिया ने छठी पोजिशन हासिल की है।

ीू45 min 22Scope News

Reliance Jio : चीनी कंपनी चाइना मोबाइल की हवा निकल गई

टीफिशिएंट ने अपने ट्विट में कहा है कि ऐसा लगता है कि चीनी कंपनी चाइना मोबाइल की हवा निकल गई है। चाइना मोबाइल में सिर्फ़ 2% की सालाना वृद्धि हुई है, वहीं जियो और चाइना टेलीकॉम ने करीब 24% और एयरटेल में 23% की वृद्धि दर्ज की गई है। टीफिशिएंट ने भारतीय कंपनियों में डेटा ट्रैफिक बढ़ने के लिए 5जी नेटवर्क की मजबूत उपस्थिती को कारण माना है। वहीं चीन के डेटा ट्रैफिक पर 5G भारत जितना प्रभाव नही डाल पाया है।

जियो के दुनिया में डेटा ट्रैफिक के मामले में नंबर वन बनने में 5G और होम ब्रॉडबैंड की मजबूत मांग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जियो नेटवर्क पर पिछले तीन वर्षों में डेटा ट्रैफ़िक में लगभग 2 गुना हो गया है। 14 करोड़ 80 लाख के करीब ग्राहक जियो के 5जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। जियो के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका कुल डेटा ट्रैफ़िक 45 एक्साबाइट को पार कर गया था।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...