म्यूजिक लवर्स के लिए रिलायंस जियो का नया प्लान, 84 दिन तक वैलिडिटी, 2GB तक डेटा मिलेगा, फ्री सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली/रांची: म्यूजिक लवर्स के लिए के लिए रिलायंस जियो ने ‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन वाले बंडल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया. जियो के नए प्लान्स ग्राहकों की मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सब्सक्रिप्शन की जरुरतों को पूरा करेगा. ‘जियो सावन प्रो’ के सब्सक्रिप्शन के साथ ग्राहक को अनलिमिटेड जियो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड और हाई क्वालिटी ऑडियो मिलेगा. वो भी बिना किसी एडवरटाइजमेंट के. जियो सावन का सब्सक्रिप्शन 99 रु प्रतिमाह में मिलता है.

नए ‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन प्लान्स

28 दिनों से 84 दिनों की वैद्यता वाले इन नए ‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन प्लान्स की शुरुआत 269 रु से होती है. 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा और 28 दिनों की वैद्यता वाला प्लान 269 रु में मिलेगा. वहीं 56 दिनों की वैद्यता के साथ यही प्लान ग्राहक को 529 रु का पड़ेगा. अगर ग्राहक समान प्लान में 84 दिनों की वैद्यता चाहता है तो उसे 739 रु चुकाने होंगे. प्रतिदिन 2जीबी डेटा वाला ‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन प्लान 56 और 84 दिनों की वैद्यता के साथ आता है. 56 दिनों की वैद्यता वाले प्लान के लिए ग्राहक को 589 और 84 दिनों वाले के लिए 789 रु चुकाने होंगे.

jio plans1 22Scope News

नए और पुराने प्रीपेड यूजर्स उठा सकते है नए प्लान का फायदा

‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा नए और पुराने दोनों तरह के प्रीपेड यूजर्स उठा सकते हैं. सक्रिय रिचार्ज प्लान वाले ग्राहक जियो-सावन पर स्विच कर सकेंगे. प्लान रिचार्ज के बाद यूजर्स को जियो-सावन ऐप डाउनलोड कर साइन इन करना होगा. ग्राहक आसानी से ऐप सेटिंग में अपनी पसंदीदा संगीत भाषा को सेट कर सकते हैं और अपने सब्सक्रिप्शन विवरण को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.

‘जियो सावन प्रो’ सब्सक्रिप्शन को कैसे एक्टिवेट और इस्तेमाल करें:

1. MyJio, Jio.com, TPA या जियो स्टोर से जियो-सावन बंडल प्लान रिचार्ज करें.
2. JioSaavn ऐप को उसी Jio मोबाइल नंबर से डाउनलोड और साइन-इन करें जिस पर JioSaavn Pro बंडल्ड रिचार्ज किया गया है.
3. JioSaavn pro का आनंद लें क्योंकि सब्सक्रिप्शन अपने आप सक्रिय हो जाता है.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...