रिलायंस कूदा ब्यूटी इंडस्ट्री में, सेफोरा के साथ मिलाया हाथ

नई दिल्लीः दुनिया की जानी मानी ब्यूटी प्रोडक्ट रिटेलर सेफोरा और रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड बहुत जल्द एक साथ नजर आने वाले हैं। सिफोरा और रिलायंस ने एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है।

रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

इस साझेदारी के होने के बाद आरआरवीएल को भारत में रिलायंस के सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर सेफोरा के प्रोडक्ट बेचने का अधिकार मिल जाएगा। सेफोरा 2012 से भारत में अपने प्रोडक्ट बेच रही है।

रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड भारत के 13 शहरों में फैले सेफोरा के 26 स्टोर्स का अधिग्रहण करेगी। सेफोरा की एशिया प्रेसिडेंट आलिया गोगी ने इस साझेदारी के बाद कहा कि हम अपने व्यवसाय में बदलाव लाने के लिए भारत के सबसे बड़े खुदरा समूह के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं।

यह हमारे लिए अपनी उपस्थिति बढ़ाने और विशिष्ट ब्रांड्स को बाजार में उतारने का उपयुक्त समय है। वहीं रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के डायरेक्टर वी सुब्रमण्यम ने कहा कि भारतीय सौंदर्य बाजार भारत में तेजी से बढ़ती हुई तादाद बहुत ज्यादा है।

अभी इंडस्ट्री यह 17 अरब अमेरिकी डॉलर का है आने वाले दिनों में यह इंडस्ट्री 11% सीएजीआर के हिसाब से बढ़ रही है।

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...