पश्चिम बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना करेगी रिलायंस- मुकेश अंबानी

Desk. रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना कर देगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह घोषणा की। मुकेश अंबानी के मुताबिक पिछले करीब एक दशक में रिलायंस ने प्रदेश में अपना निवेश 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 50 हजार करोड़ कर दिया है। जिसे 2035 तक 1 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव है।

बंगाल ग्लोबल समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कुल पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कोलकता स्थित डेटा सेंटर को अत्याधुनिक एआई-तैयार डेटा सेंटर में तब्दील किया जा रहा है और यह अगले 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह डेटा सेंटर बंगाल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकें उपलब्ध कराएगा। जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

रिटेल क्षेत्र में अंबानी ने अगले तीन वर्षों में 400 नए स्टोर खोलने की घोषणा की। अभी रिलायंस पश्चिम बंगाल में 1,300 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाता है, जिसे तीन सालों में बढ़ाकर 1700 किया जाएगा। इससे नई नौकरियां भी पैदा होंगी। बताते चलें कि, रिलायंस ने विभिन्न क्षेत्रों में पश्चिमी बंगाल में अब तक 1 लाख से भी अधिक नौकरियां दी हैं।

बंगाल के कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने का वायदा भी मुकेश अंबानी ने समिट में किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कारीगरों के उत्पादों को पूरी दुनिया में उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वदेश’ एक मंच के तौर पर काम करेगा। स्वदेश के स्टोर लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में खोले जाएंगे, जहां बंगाल की बेहतरीन जामदानी और तांत साड़ियां, बालूचरी, मुर्शिदाबाद, बिष्णुपुर और टसर सिल्क साड़ियां, कांथा साड़ियां, मसलिन के साथ-साथ बंगाल में बने जूट और खादी उत्पाद बेचे जाएंगे।

सौर ऊर्जा को भविष्य का एनर्जी सोर्स बताते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस बंगाल की हरित अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहेगा। हमारा आदर्श वाक्य है: “सोनार बांग्ला के लिए सौर बांग्ला”। और हम सौर ऊर्जा क्षेत्र में योगदान करने के लिए तैयार हैं।

रिलायंस फाउंडेशन, राज्य सरकार के साथ मिलकर कालीघाट मंदिर का जीर्णोद्धार कर रही है। मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “ममता दीदी, हमें सेवा करने का यह अवसर देने के लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा फाउंडेशन राज्य की जरूरतों को पूरा करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सरकार की विभिन्न पहलों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img