रांची: झारखंड में सोमवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन व आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
राजधानी रांची में दोपहर 2:30 बजे बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को झारखंड के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रही।
जमशेदपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। वहीं, गुमला का न्यूनतम तापमान 16.6°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 36.6°C और न्यूनतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 19 मार्च को राज्य के उत्तर, पश्चिमी, दक्षिणी एवं मध्य भागों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई जा