Instagram पर रील बनाते-बनाते एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हुए संजीत-लाडो

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर में लाडो कुमारी और संदलपुर के मकईपुर में संजीत चौहान को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रील बनाते-बनाते एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हो गए। प्यार जब परवान चढ़ा तो संजीत अपनी गर्लफ्रेंड लाडो से मिलने साक्षात बिनोदपुर प्रकट हो गए। छिपते छुपाते मिल रहे इस गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गांव वालों ने देख लिया, फिर तो वहीं हुआ जो एक आशिक के साथ होता आया है। थोड़ी देर में ही भीड़ जुट गई और पूछताछ की गई तो ग्रामीणों के समक्ष दोनों ने अपनी लव स्टोरी को साझा करते हुए पूरी कहानी बयान कर दी।

प्रेमी युगल ने कहा- हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं

आपको बता दें कि प्रेमी युगल ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। उसके बाद दोनों परिवारों के लोगों को बुलाकर पंचायत में बैठाया गया। पंचायत बैठी, परिवार वालों को बुलाया गया। दोनों से पूछा गया। भरी पंचायत में संजीत और लाडो ने एक दूसरे से इश्क की बात को स्वीकार कर लिया। पंचायत में फैसला लिया गया दोनों की शादी करा दी जाए। यह भी कहा गया कि लड़के के परिवार द्वारा दहेज की कोई मांग नहीं की जाएगी। लड़की के परिवार वाले जो भी अपनी इच्छा और शक्ति के अनुसार देंगे उसे स्वीकार करना होगा। बस फिर क्या था गांव वालों ने दुकान से कपड़े और सामान मंगवाए और गांव के ही सरस्वती मंदिर में संजीत ने लाडो की मांग को भर दिया।

यह भी देखें :

समाज में अक्सर लव मैरिज को लेकर झगड़े होते हैं

बहरहाल, समाज में अक्सर लव मैरिज को लेकर झगड़े होते हैं, लेकिन इस मामले में ग्रामीणों ने एक मिसाल पेश की और दोनों को एक नया जीवन शुरू करने का अवसर दिया। अब छोटे गांवों और कस्बों में भी लव मैरेज को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ने वाले युवाओं को अब पारिवारिक और सामाजिक स्वीकृति मिलने लगी है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। अब यही अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

यह भी पढ़े : Instagram पर रील बनाते हुआ प्यार, 2 बच्चे की मां प्रेमी संग हुई फरार

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...